
Tokyo Olympics: भारत की शेरनियों ने रचा इतिहास, पहली बार हॉकी के सेमीफाइनल में
AajTak
भारतीय महिला हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल जगह बना ली. सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली. सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी. जीत की नायिका गोलकीपर सविता पूनिया रहीं, जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन बचाव किए. वहीं, भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. 6️⃣0️⃣ minute, ye 6️⃣0️⃣ minute hum hamesha yaad rakhenge. 🇮🇳 The Indian Women's Hockey team are through to the semis. 💙#AUSvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/qjh4ebNUbCMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












