
TKSS: Kapil Sharma के खेल में फेल हुए क्रिकेटर्स, शैलेश लोढ़ा के आगे कॉमेडियन की हुई बोलती बंद
AajTak
प्रोमो में कपिल, शिखर और पृथ्वी का स्वागत करते हुए उनके पृथ्वी शॉ के साथ थोड़ी मस्ती करते दिखाई दिए. वे पृथ्वी से कहते हैं 'आपकी कोई गर्लफ्रेंड है'. इस पर पृथ्वी ना में जवाब देते हैं पर उसी वक्त होठों पर उनका जीभ फेरना, कपिल को कुछ और ही इशारा करता है. वे पृथ्वी की इस हरकत पर उनके खूब मजे लेते हैं.
द कपिल शर्मा शो में हंसी के ठहाके लगाने जल्द ही क्रिकेट के दो धुरंधर और टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्का के कलाकार आने वाले हैं. ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि क्रिकेटर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ हैं. वहीं तारक मेहता शो के एक्टर और नरेटर शैलेश लोढ़ा जाने माने कवियों के साथ शो में समा बांधने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार शो में कपिल नहीं बल्कि गेस्ट कपिल की टांग खिंचाई करने वाले हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












