
TKSS पर दिखा Prithvi Shaw-Shikhar Dhawan का टैलेंट, Krushna ने पूछा- कौन है टीम का ढक्कन
AajTak
प्रोमो देख कर एक बात साफ है कि पृथ्वी शॉ सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं हैं, बल्कि वो काफी अच्छे सिंगर भी हैं. वीडियो में उन्हें रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का फेमस रैप सॉन्ग 'अपना टाइम आयेगा' गाना गाते हुए देखा जा सकता है. जिस तरह से पृथ्वी रैप सॉन्ग गा रहे हैं, उन्हें देख कर लगता है कि वो क्रिकेटर के अलावा एक अच्छे सिंगर भी हो सकते थे.
क्रिकेट में अपना परचम लहराने के बाद शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी 'द कपिल शर्मा' शो पर अपना हुनर दिखाने आ रही है. शो पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज कपिल शर्मा के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखेंगे. काफी टाइम बाद कपिल के शो पर भारतीय खिलाड़ी आये. इसलिये मस्ती-मजाक करना तो बनता है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












