
TikTok यूजर्स ने इकट्ठा किए ₹26 लाख, अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम का ऐसे किया इस्तेमाल
AajTak
Joe Byron TJ TikTok viral Video: जो शख्स वायरल हुआ है, उसका नाम TJ है. अपने मैसेज में उसने बताया कि उसके पास घर नहीं है. उसके मदद के लिए वीडियो को टिकटॉक पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं McCreary के GoFundMe campaign के तहत उसकी $36,428 की मदद हो चुकी है.
Joe Byron TJ TikTok viral Video: टिकटॉक यूजर्स (TikTok Users) ने एक शख्स के लिए $35,000 (करीब 26 लाख भारतीय रुपए) इकट्ठे कर लिए हैं. दरअसल, इस इस शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उसने गलती से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का नाम Joe Byron ले लिया था. उसकी इसी बात का टिकटॉक साउंड बिंग बॉन्ग (Bing Bong) वायरल हुआ. ये व्यक्ति बेघर था, उसके पास कोई घर नहीं था. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स सितंबर में यूट्यूब के एक कॉम्पिलेशन चैनल साइड टॉक में एक वीडियो में नजर आया था. जिसमें वह कई तरह के करतब सड़क पर दिखा रहा था, इसी वीडियो में जब एंकर ने उससे पूछा कि इस समय तुम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से क्या कहना चाहोगे, इस पर पहले तो उसने अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम सही (Joe Biden की जगह Joe Byron ) से नहीं लिया, फिर बाद में वह बोला, ' मुझे डिनर पर ले चलो'.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










