
The Punjaabban Song: विवादों के बाद वरुण-कियारा की फिल्म का पहला गाना रिलीज, सुनकर झूम उठेंगे आप
AajTak
गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी पूरी फैमिली संग मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं. सभी शादी के माहौल में नाचते, खुशियां मनाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं. ये गाना एनर्जी से भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके अंदर भी एनर्जी आ जाएगी. इसे सुनते हुए आप भी अपने कदम थिरकने से नहीं रोक सकेंगे.
वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम द पंजाबन सॉन्ग है. काफी विवादों के बाद करण जौहर ने अपनी फिल्म के गाने को दुनिया के सामने रख दिया है और यह गाना काफी बढ़िया है. द पंजाबन सॉन्ग को देखने के बाद यह बात साफ है कि इस साल शादी के सीजन में यही सबसे ज्यादा बजने वाला है.
रिलीज हुआ जुग जुग जियो का गाना
द पंजाबन सॉन्ग में कियारा और वरुण के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल को देखा जा सकता है. गाने में शादी का माहौल है. लेकिन शादी असल में नीतू कपूर की होती नजर आ रही है. वीडियो की शुरुआत में नीतू कपूर लाल रंग के खूबसूरत सूट में दुल्हन की तरह आती हैं. उनके साथ वरुण और मनीष हैं. इसके बाद एंट्री होती है अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की.
गाने में पूरी फैमिली मिलकर एन्जॉय कर रही है. सभी शादी के माहौल में नाचते, खुशियां मनाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं. ये गाना एनर्जी से भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके अंदर भी एनर्जी आ जाएगी. गाने के सेटअप से लेकर स्टार्स के आउटफिट तक सबकुछ सेलिब्रेशन वाली फीलिंग दे रहा है. इसे सुनते हुए आप भी अपने कदम थिरकने से नहीं रोक सकेंगे.
जाह्नवी कपूर के पिता Boney Kapoor के साथ हुआ फ्रॉड, बैंक से निकले लाखों रुपये

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












