
The Peace President... नोबेल शांति पुरस्कार के ऐलान से पहले ट्रंप का नया अवतार
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा योजना में प्रगति की घोषणा Truth Social के माध्यम से की. व्हाइट हाउस ने इस घोषणा को समयबद्ध ट्वीट के जरिए और प्रचारित किया, ताकि ट्रंप के शांति प्रयासों को वैश्विक रूप से उजागर किया जा सकेय
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा से ठीक एक दिन पहले, इजरायल और हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना के पहले चरण पर सहमति व्यक्त कर दी है. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस ने तुरंत किए गए ट्वीट में ट्रंप को 'The Peace President' कहा है.
यह कदम नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा होने से एक दिन पहले आया और 79 वर्षीय ट्रंप लंबे समय से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर नज़र गड़ाए हुए हैं. व्हाइट हाउस ने यह क्षण भुनाने की पूरी कोशिश की है, खासकर तब जब ट्रंप अपनी नोबेल शांति पुरस्कार की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने कम से कम सात युद्धों में शांतिदूत की भूमिका निभाई है, जिसमें मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय संघर्ष भी शामिल है, जिसे नई दिल्ली ने बार-बार खारिज किया है.
यह भी पढ़ें: गाजा पर इतना कुछ करके भी क्यों मुश्किल लग रहा ट्रंप को नोबेल मिलना?
इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अगस्त में अज़रबैजान और आर्मेनिया के नेताओं की व्हाइट हाउस में मेजबानी की थी, जहां उन्होंने दशकों से चले आ रहे दोनों देशों के संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने इस क्षण को "ऐतिहासिक" बताया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










