
The Kashmir Files Box Office Collection Day 14: 'द कश्मीर फाइल्स' ने रचा इतिहास, सेकंड वीक की कमाई में 13% ग्रोथ, बनी ब्लॉकबस्टर
AajTak
14वें दिन तक फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 207.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अनुपम खेर की फिल्म ने इतिहास रचा है. 3.55 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म जिसने 14वें दिन तक 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया. कमाई भी ऐसी कि हर दिन उसमें इजाफा ही हो रहा है. फिल्म की कमाई का ये सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर कश्मीरी पंडितों की सालों पुरानी दास्तां ने नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की धुआंधार कमाई ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं. पोस्ट पैनडेमिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार द कश्मीर फाइल्स नें 14वें दिन भी कमाल किया है.
द कश्मीर फाइल्स ने रचा इतिहास
भारत में फिल्म ने गुरुवार यानी 14वें दिन तक 207.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अनुपम खेर की फिल्म ने इतिहास रचा है. 3.55 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म जिसने 14वें दिन तक 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया. कमाई भी ऐसी कि हर दिन उसमें इजाफा ही हो रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'द कश्मीर फाइल्स' के 2 हफ्ते के कलेक्शन को देखते हुए मूवी को एपिक ब्लॉकबस्टर बताया है.
RRR Review: 'फायर' निकली राजामौली की RRR, Jr NTR-Ram Charan की उम्दा एक्टिंग, लोग बोले- मास्टरपीस
From ₹ 3.55 cr on Day 1 to ₹ 207.33 cr on Day 14, #TheKashmirFiles has packed a HISTORIC TOTAL in 2 weeks... EPIC BLOCKBUSTER... [Week 2] Fri 19.15 cr, Sat 24.80 cr, Sun 26.20 cr, Mon 12.40 cr, Tue 10.25 cr, Wed 10.03 cr, Thu 7.20 cr. Total: ₹ 207.33 cr. #India biz. pic.twitter.com/Fhf90MkeYU
सेकंड वीक में दमदार कमाई

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












