
'The Kashmir Files' फिल्म देखने के लिए पुलिसवालों को मिलेगी छुट्टी, MP सरकार का ऐलान
AajTak
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज कर दी गई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है. फिल्म की कहानी को देखकर दर्शक भावुक हो रहे हैं.
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इन दिनों देशभर में छाई हुई है. कश्मीरी पंडितों के पलायन और हत्याओं पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. देशभर में कई राज्यों ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है. वहीं, अब मध्य प्रदेश में पुलिसवाले इस फिल्म को देखने के लिए छुट्टी ले सकते हैं.
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि जो भी पुकिसकर्मी अपने परिवार के साथ या अकेला भी अगर फ़िल्म 'The Kashmir Files' देखना चाहता है तो उसे छुट्टी दी जाए. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों को "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म देखने के लिए अवकाश दिया जाएगा. इस बारे में डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं.इन राज्यों ने फिल्म को किया टैक्स फ्री 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स फ्री किया जा चुका है. इस फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा था कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में बहुत ही भयावह और मार्मिक दृश्यों को दिखाया है, इसलिए वह तारीफ के काबिल हैं.
जिस दौरान कश्मीरी पंडितों को उन्हीं के घर से निकाल दिया गया था. 90 के दशक से इसकी शुरुआत हुई थी. उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म को पूरा सपोर्ट देंगे ताकि लोग इसे देखने के लिए आगे आएं.
पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. पिछले दिनों फिल्म की टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं बहुत खुश हूं कि अभिषेक ने भारत के इस चुनौती भरे सच को दिखाने की हिम्मत दिखाई. यूएसए में #TheKashmirFiles की स्क्रीनिंग से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति दुनिया के बदलते नजरिए में फायदेमंद साबित हुआ.'
ये भी पढ़ेंः-

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







