
The Kashmir Files ने रचा इतिहास, 8वें दिन सबसे ज्यादा कमाई, Aamir Khan की 'दंगल' को पछाड़ा
AajTak
'द कश्मीर फाइल्स' दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग ताबड़तोड़ है. ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम में भी डब की जाएगी. द कश्मीर फाइल्स को लेकर सबसे मजेदार बात ये है कि सेकेंड वीक में फिल्म को पहले से ज्यादा स्क्रीनिंग मिली है.
विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर ललकार जारी है. फिल्म ने 8वें दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन की कमाई के मामले में आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
द कश्मीर फाइल्स की धुआंधार कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास रच दिया है. 8वें दिन फिल्म ने 19.15 करोड़ कमाए. ये कलेक्शन बाहुबली 2 (19.75 करोड़) के करीब है और दंगल (18.59 करोड़) से ज्यादा है. ये दोनों ही फिल्में आइकॉनिक हिट्स हैं. द कश्मीर फाइल्स ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ कमाए. भारतीय बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन 116.45 करोड़ हो गया है.
होली के दिन Torbaaz फेम डायरेक्टर के घर पसरा मातम, 5वें फ्लोर से गिरकर 17 साल के बेटे की मौत
#TheKashmirFiles creates HISTORY… *Day 8* of #TKF [₹ 19.15 cr] is AT PAR with #Baahubali2 [₹ 19.75 cr] and HIGHER THAN #Dangal [₹ 18.59 cr], the two ICONIC HITS… #TKF is now in august company of ALL TIME BLOCKBUSTERS… [Week 2] Fri 19.15 cr. Total: ₹ 116.45 cr. #India biz. pic.twitter.com/sjLWXV78J9
#TheKashmirFiles highlights... ⭐ Records its HIGHEST *single day total* on [second] Fri [₹ 19.15 cr] ⭐ Will comfortably cross ₹ 150 cr in Weekend 2 ⭐ Advance bookings for [second] Sat and Sun are PHENOMENAL ⭐ Being dubbed in #Tamil, #Telugu, #Kannada and #Malayalam pic.twitter.com/QIfBj7kmcB

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







