
The Kashmir Files: आजतक पर फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' की टीम, देखें खास बातचीत
AajTak
फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सिनेमाघरों में बेशुमार प्यार मिल रहा है. ये फिल्म ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीत रही है और सफलता का इतिहास भी बनता दिख रहा है. द कश्मिर फाइल्स में 90s में हुए कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार को दिखाया गया है. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीरी पंडितों को भावुक कर रही है. कश्मीरी पंडित अपनी-अपनी कहानी और जुल्मों को याद कर भावुक हो रहे हैं. आजतक ने बात की कश्मीरी फाइल्स की टीम से. देखें आजतक से द कश्मीरी फाइल्स की टीम की की खास बातचीत.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












