
The Kapil Sharma Show: Ali Asgar ने क्यों छोड़ा था द कपिल शर्मा शो? 'दादी' के रोल के लिए थे फेमस
AajTak
अली असगर, द कपिल शर्मा शो में दादी के रोल के लिए मशहूर थे. उन्होंने सालों तक अपने किरदार से लोगों को हंसाया. लेकिन कुछ मतभेद की वजह से 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था.
द कपिल शर्मा शो में ऐसा कोई चेहरा नहीं जिसे लोग नहीं पहचानते हों. शो में दादी के रोल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कॉमेडियन-एक्टर अली असगर भी शो के ऐसे ही एक सदस्य रहे हैं. कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ कुछ मतभेद के चलते अली ने पांच साल पहले 2017 में शो छोड़ दिया था. शो से एग्जिट करने के बाद अली ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बड़ा खुलासा किया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












