
The Kapil Sharma Show में नजर आएंगे धर्मेंद्र-शत्रुघ्न, मस्ती के साथ होगा डांस परफॉर्मेंस
AajTak
सुदेश लहरी ने फोटो शेयर कर खुशी जताई. वे लिखते हैं 'इनका आशीर्वाद मिल गया और क्या चाहिए.' तस्वीर में धर्मेंद्र-शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा कैमरे पर स्माइलिंग पोज देते देखे जा सकते हैं.
कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में इस बार दो दिग्गज कलाकार शो में चार चांद लगाने आ रहे हैं. ये दो दिग्गज कोई और नहीं बल्कि शो में शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र हैं. बीते जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को शो के अपकमिंग एपिसोड के लिए शूटिंग की है. कॉमेडियन सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा भी किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












