
The Kapil Sharma Show: दीपिका को देखकर कपिल शर्मा के उड़े होश, भूले सारी लाइन, Video
AajTak
दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंच गई हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो में कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण के बीच की मस्ती और केमिस्ट्री भी काफी प्यारी लग रही है. दीपिका को देखने के बाद कपिल शर्मा उनके लिए 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना गाते हैं. इसमें दीपिका भी उनका साथ देती हैं.
कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के दीवाने हैं. कपिल और दीपिका के बीच अच्छी दोस्ती है. साथ ही कपिल शर्मा दीपिका से प्यार भी करते हैं. अपने शो में कपिल अक्सर दीपिका पादुकोण का नाम लेते और उनके बारे में चर्चा करते हैं. साथ ही वह कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. भले ही अब दोनों की शादी हो गई हो, लेकिन आज भी दीपिका सामने आ जाए तो कपिल शर्मा की बोलती बंद हो ही जाती है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












