
The Big Picture: Govinda के पैरों पर गिर पड़े Ranveer Singh, एक्टर संग लगाया 'UP वाला ठुमका'
AajTak
रणवीर, नए साल के मौके पर गोविंदा का शो में स्वागत करते हैं. गोविंदा जैसे दिग्गज एक्टर को सामने देख रणवीर भी खुशी से उछल पड़ते हैं. वे एक्टर के पैरों पर गिरकर उन्हें साष्टांग नमस्कार करते हैं.
रणवीर सिंह के रियलिटी शो द बिग पिक्चर में खूब सारी मस्ती होती है.आम दिनों में सेलिब्रिटीज शो में खुशियों की सौगात लाते हैं, ऐसे में नए साल का खास मौका कैसे फीका रहे. नए साल के ओकेजन में चार चांद लगाने इस बार शो में मस्तमौला, नंबर वन डांसर और दर्शकों के चहेते गोविंदा आ रहे हैं. शो के कुछ प्रोमोज सामने आए हैं, जिन्हें देख वाकई बहुत मजा आ जाएगा.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












