
The Big Picture: 50 लाख के सवाल पर टूटा कंटेस्टेंट का हौसला, रणवीर सिंह ने बढ़ाई हिम्मत
AajTak
तस्वीरों के इस गेम शो में रणवीर कंटेस्टेंट से 50 लाख रुपये का सवाल करते हैं. कंटेस्टेंट के लिए यह एक सुनहरा मौका है पर उसे इस सवाल के जवाब पर डाउट होता है. वे कहती हैं- सर 99.9 परसेंट श्योर हूं पर... आगे वे नर्वस होते हुई कहती हैं- ऐसे मौके कहां मिलते हैं सर, थोड़ा और पढ़ लेती सारे सपने पूरे हो जाते.
एक्टर रणवीर सिंह का रियलिटी शो द बिग पिक्चर 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. इस शो के अब तक कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं. अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में शो की पहली कंटेस्टेंट का खेल भी रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में रणवीर कंटेस्टेंट से 50 लाख रुपये का सवाल करते हैं जब कंटेस्टेंट को भावुक होते भी देखा गया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












