
The Big Picture: रणवीर सिंह ने खेला तस्वीरों का खेल, क्या आपने देखा?
AajTak
प्रोमो के वीडियो में रणवीर सिंह तस्वीरों का खेल खेलते नजर आ रहे हैं. करण जौहर, संजय लीला भंसाली, फिल्म राम लीला और अन्य के बारे में सवाल किए जाते हैं. ऐसे में रणवीर सवालों के जवाब तो देते ही हैं, साथ ही फिल्म और सीन से जुड़े किस्से भी सुना रहे हैं.
रणवीर सिंह जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने वाले हैं. अपने एनर्जी भरे अंदाज में रणवीर सिंह, द बिग पिक्चर नाम के शो को होस्ट करते नजर आएंगे. इस शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. अब नए प्रोमो में खुद रणवीर सिंह सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












