
The Big Picture: पत्नी दीपिका पादुकोण ने Ranveer Singh को दिए टिप्स, एक्टर बोले- मैं ऐसी पत्नी पाकर खुश हूं
AajTak
रणवीर सिंह जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने वाले हैं. वह क्विज शो 'द बिग पिक्चर' लेकर आ रहे हैं. ऐसे में शो के लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह से पूछा गया कि क्या पत्नी दीपिका उन्हें कोई सलाह देती हैं और इस शो को लेकर दीपिका का रिएक्शन क्या था.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी फैन को जितनी पसंद है, उतनी ही दोनों की साझेदारी और एक दूसरे के सपोर्ट करने की बात को पसंद किया जाता है. यह जोड़ी शुरुआत से ही एक दूसरे के अच्छे और बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़ी रही है. अब रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि कैसे दीपिका पादुकोण उनके काम में भी उनकी मदद करती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












