
The Big Picture: जाह्नवी कपूर ने रणवीर-सारा को सिखाया बेली डांस, देखें वीडियो
AajTak
चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी कपूर बता रही हैं कि उन्होंने लॉक डाउन में बेली डान्स सीखा है और वो इसमें कितनी माहिर हो चुकी हैं. वे रणबीर सिंह और सारा अली खान को भी बेली डांस सिखाएंगी.
इस हफ्ते The big picture शो में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह के मजेदार पल नजर आने वाला है. शो में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान मेहमान बनकर आएंगी और रणवीर के साथ खूब मस्ती करेंगी. दोनों एक्ट्र्रेसेज टंग ट्विस्ट करने से लेकर बेली डांसिंग तक ये सब करते हुए दिखाई देंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












