
Tejas Box Office: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई कंगना की 'तेजस', इतनी की कमाई
AajTak
पहले दिन के आंकड़े देखने के बाद कहा जा सकता है कि 'तेजस' का इतना प्रमोशन करने का खास फायदा कंगना रनौत को नहीं हुआ. इस फिल्म ने पर्दे पर बड़ा कमाल नहीं किया. क्रिटिक्स संग जनता से इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच इसका ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है.
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में कंगना ने इंडियन एयरफोर्स की पायलट का किरदार निभाते देखा जा सकता है. सालभर बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी कंगना की फिल्म को देखने का इंतजार फैंस को था. एक्ट्रेस ने फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया. अब पिक्चर की पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ गई है.
तेजस ने पहले कमाए इतने
पहले दिन के आंकड़े देखने के बाद कहा जा सकता है कि 'तेजस' का इतना प्रमोशन करने का खास फायदा कंगना रनौत को नहीं हुआ. इस फिल्म ने पर्दे पर बड़ा कमाल नहीं किया. क्रिटिक्स संग जनता से इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. अभी तक कम ही दर्शक 'तेजस' को देखने सिनेमाघरों पहुंचे हैं. पहले दिन फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं हो पाई, ऐसे में ओपनिंग डे पर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा नहीं हुआ.
फिल्म 'तेजस' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. इसे देखकर कहा जा सकता है कि कंगना की मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'तेजस' ने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये कमाई उम्मीद से काफी कम कम है. रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म से पहले दिन 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद थी.
नहीं कर पाई कोई कमाल
कंगना रनौत के साथ फिल्म 'तेजस' में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर ने काम किया है. इसमें एक्ट्रेस ने जाबाज इंडियन एयरफोर्स पायलट का रोल निभाया है, जो अपने देश के स्पाई को बचाने अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तानी जाती है. हालांकि कंगना अपने काम से दर्शकों में जोश और देशभक्ति नहीं जाग पाईं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंगना रनौत की 'तेजस' भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












