
Tariff War: ट्रंप आज देंगे एक और झटका, फार्मा कंपनियों पर भी भारी टैरिफ लगाने का किया ऐलान, इन भारतीय कंपनियों पर होगा ज्यादा असर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. फार्मा पर बहुत जल्द बहुत भारी टैरिफ लगेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और झटका देने जा रहे हैं. ट्रंप ने ऐलान किया कि फार्मास्युटिकल्स पर बहुत जल्द भारी भरकम टैरिफ लगने जा रहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. फार्मा पर बहुत जल्द बहुत भारी टैरिफ लगेगा. उन्होंने कहा कि मेरा काम अमेरिकी सपनों की रक्षा करना है. मुझे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करनी है, यही मेरा काम है.
भारत के कुल अमेरिकी निर्यात में फार्मा का 11 फीसदी हिस्सा है और सालाना करीब 76,000 करोड़ रुपये के फार्मा उत्पाद अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं. भारत की फार्मा कंपनियों में से Gland Pharma में कुल आय का 50 फीसदी हिस्सा अमेरिका से, अरबिंदो फार्मा से 48 फीसदी, डॉ. रेडीज लैब 47 फीसदी, जायडस लाइफ 46 फीसदी, ल्यूपिन 37 फीसदी, सन फार्मा 32 फीसदी, सिप्ला 29 फीसदी और टोरेंट फार्मा 9 फीसदी कमाई करती है.
इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय फार्मा कंपनियों का अमेरिका पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती देता है. वहीं, इससे पहले ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया, जिससे चीन पर कुल टैरिफ बढ़कर 104 फीसदी हो गया है.
बता दें कि व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दो अप्रैल को अमेरिका के लिए मुक्ति दिवस बताया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इस लिबरेशन डे की लंबे समय से जरूरत थी. अब से दो अप्रैल को अमेरिकी इंडस्ट्री के पुनर्जन्म के तौर पर याद किया जाएगा. इसी दिन को हम अमेरिका को फिर से संपन्न राष्ट्र बनाने के तौर पर याद रखेंगे. हम अमेरिका को फिर से संपन्न बनाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









