
Tapsee Pannu on Loop Lapeta: लूप लपेटा के टाइटल का क्या मतलब? Tapsee Pannu ने बताया
AajTak
ताहिर ने कहा कि जब मैंने फिल्म साइन की थी तब नाम फिक्स नहीं था. बहुत ही यूनीक टाइटल है. लोगों को शायद ये टाइटल पहली बार में समझ नहीं आए लेकिन उनके मन में जरूर अटका रहेगा. लूप मतलब एक चीज जो बार बार हो, लपेटा मतलब तुमने माल लपेट लिया.
एक्ट्रेस तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की अपकमिंग नेटफ्लिक्स रिलीज लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज होने वाली है. लूप लपेटा जर्मन फिल्म रन लोला रन की हिंदी रीमेक है. आकाश भाटिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने यूनीक टाइटल की वजह से भी सुर्खियों में है. एक बार को आप भी इस टाइटल को सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे. फिल्म के लीड एक्टर ताहिर राज भसीन और तापसी पन्नू ने आजतक डिजीटल से खास बातचीत की. दोनों ने फिल्म की कहानी, टेक्नीकल वर्क, यूनीक टाइटल के बारे में काफी कुछ बताया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












