
Taliban Victory Day: तालिबान ने मनाया विक्ट्री डे, सोवियत यूनियन ने 27वें रोजे पर छोड़ा था अफगानिस्तान
AajTak
Taliban Victory Day: सोवियत यूनियन (वर्तमान रूस) की सेना 1989 में 27वें रमजान के दिन अफगानिस्तान छोड़कर चली गई थी. उस दिन की याद में ही तालिबान हर साल विक्ट्री डे मनाता है. इसे 'युवी फतेह' कहा जाता है.
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गुरुवार को 'युवी फतेह' यानी विक्ट्री डे मनाया. दरअसल, 1989 में 27वें रमजान के दिन सोवियत यूनियन की फौज अफगानिस्तान छोड़कर चली गई थी. उस दिन की याद में ही तालिबान विक्ट्री डे मनाता है. तालिबान ने सत्ता में आते ही विक्ट्री डे पर बड़ा आयोजन किया.
तालिबान सरकार की तरफ से विक्ट्री डे पर काबुल में एक समारोह हुआ. इसमें तालिबान के सभी नेता शामिल हुए. खास बात यह रही की समारोह में पहली बार अफगानिस्तान के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी लाइव टेलीविजन पर सामने आए. हक्कानी ने एक बार फिर अफगानिस्तान के विपक्षी नेताओं से सरकार के साथ हाथ मिलाने की अपील की.
सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान में पिछले 40 साल के दौरान 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. लेकिन इसके बाद भी विश्व की 2 बड़ी ताकतें (सोवियत यूनियन और अमेरिका) अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर हो गईं. अफगानिस्तान की यह कुर्बानियां अफगानिस्तान में इस्लामी निजाम कायम करने के लिए दी गईं. फिलहाल अफगानिस्तान में तालिबान अपने मिशन में कामयाब हो गया है. अब अफगानिस्तान में हुक्म-ए-इलाही की ही सरकार चलेगी.
कम नहीं हो रहीं धमाकों की घटनाएं
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता कायम होने के बाद भी पूरी तरह से शांति कायम नहीं हो सकी है. वहां कुछ दिनों के अंतर से बम धमाकों की घटनाएं सामने आती रहती हैं. उत्तरी अफगानिस्तान में एक दिन पहले 28 अप्रैल को कुछ ही मिनटों के अंदर 2 बम धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. तालिबान के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में दो अलग-अलग धमाके हुए.
स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के डर से नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बम धमाके का लक्ष्य शिया अल्पसंख्यक हजारा जातीय समूह के सदस्य थे. अफगानिस्तान में घातक बम विस्फोटों की श्रृंखला में यह नया हमला है. पिछले हफ्ते, एक मस्जिद और एक धार्मिक भवन स्कूल में बम फटने से 33 शिया मुस्लिम मारे गए थे. पिछले दिनों भी एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ था. जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 65 लोग घायल हो गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










