
Tadap Screening: Salman Khan ने Ahan Shetty के पोस्टर को किया KISS, खुश हुए सुनील शेट्टी
AajTak
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग गुरूवार को रखी गई. इस मौके पर बेटे को सपोर्ट करने पिता सुनील शेट्टी आए. उनके साथ इस मौके पर सलमान खान भी थे. सलमान खान ने स्क्रीनिंग का हिस्सा बनते हुए सुनील शेट्टी और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ फोटो खिंचवाईं. साथ ही उन्होंने अहान शेट्टी के पोस्टर को किस भी किया.
सलमान खान अपने दोस्तों को सपोर्ट करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं. जब बात दोस्तों के बच्चों की हो, तब तो सलमान खान और ज्यादा प्यार लुटाने के लिए जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में बहुत से सेलेब्स के बच्चों को सलमान खान ने अपने फिल्मों से लॉन्च किया है. अब सलमान खान, एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान पर प्यार बरसा रहे हैं. It's called a True Friendship!!@SunielVShetty Sir and @beingsalmankhan Sir at the Tadap Premier...❤️❤️ Salman khan Sir kissed Ahan pic on Tadap poster that's cute ..❤️❤️#SunielShetty #AhanShetty #SalmanKhan #TadapPremier pic.twitter.com/HG3Mk1J7pX

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












