
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से हमेशा के लिए अलग हुए शैलेश लोढ़ा! प्रोड्यूसर की ये बात है वजह
AajTak
'तारका मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की रिपोर्ट्स पिछले दिनों चर्चा में थीं. कुछ खबरों में कहा गया कि प्रोड्यूसर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. मगर अब तय हो गया है कि वो तारक मेहता के किरदार में नहीं नजर आएंगे. इसके पीछे जो वजह है वो चौंकाने वाली है.
पिछले दिनों खबर आई थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. इस बीच जून में शैलेश के नए शो 'वाह भई वाह' (Wah Bhai Wah) का प्रोमो भी आ गया. लेकिन शैलेश या फिर मेकर्स की तरफ से शो छोड़ने की रिपोर्ट्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया. ऐसे में फैन्स कन्फ्यूज थे कि आखिर चल क्या रहा है.
एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि शैलेश अब शो पर तारक मेहता के किरदार में नजर नहीं आएंगे. हालांकि, एपिसोड के अंत में आने वाले अपने मोनोलॉग के लिए वो अभी भी शूट कर रहे हैं.
प्रोड्यूसर का कॉन्ट्रैक्ट है वजह
ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शैलेश के अलग होने के पीछे प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) का एक कॉन्ट्रैक्ट है. कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर्स जबतक शो कर रहे हैं वो कोई और काम नहीं कर सकते, भले ही वो महीने के 17 दिन खाली हों. यही वजह है कि कई एक्टर्स शो से खुश नहीं हैं और कुछ ने शो छोड़ भी दिया.
तारक मेहता के किरदार में शैलेश को शो के लिए 15 दिन से ज्यादा नहीं देने पड़ते थे, इसलिए वो बाकी बचा समय अपने कविता वाले शो को देना चाहते थे. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें साफ कह दिया कि वो उनकी ये रिक्वेस्ट नहीं मान सकते, क्योंकि फिर उन्हें बाकी एक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट में भी सिर्फ उनके साथ काम करने वाला नियम बदलना पड़ेगा.
रिपोर्ट में कहा गया कि ये कॉन्ट्रैक्ट अब ऐसे कई एक्टर्स के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा है जो शो के बाद बाकी बचे समय में खाली नहीं बैठना चाहते.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












