
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस के लिए बुरी खबर, शो को अलविदा कहेंगे 'टप्पू'!
AajTak
खबरों के मुताबिक, राज आनंदकत कुछ समय से शो छोड़ने के फैसले पर विचार कर रहे थे. उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस से बात भी की थी. लेकिन तब वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे थे. राज का कॉन्ट्रैक्ट भी रीन्यूअल के लिए प्रोसेस में था. आखिर में प्रोडक्शन हाउस और एक्टर ने इसे आगे ना बढ़ाने का फैसला किया.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है. सुनने में आया है कि शो से एक और विकेट गिरने वाला है. पॉपुलर शो में टप्पू का रोल निभा रहे एक्टर राज आनंदकत शो से एग्जिट करने वाले हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












