
T20 World Cup आज से शुरू, मैच टाई हुआ तो क्या होगा, ग्रुप-DRS का नियम, जानें सबकुछ
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप का आगाज रविवार से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, भारत का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाना है. वर्ल्डकप से जुड़ी सभी बातों को यहां जानें...
T20 World Cup 2021: टी-20 वर्ल्डकप 2021 की शुरुआत आज (17 अक्टूबर) से होने जा रही है. यूएई और ओमान में होने वाले इस वर्ल्डकप का पहला मैच ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाना है. करीब पांच साल के बाद टी-20 वर्ल्डकप लौटा है, आखिरी वर्ल्डकप 2016 में हुआ था जिसे वेस्टइंडीज़ ने जीता था. भारत समेत कई टीमें इस खिताब को जीतने की दौड़ में हैं और प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में वर्ल्डकप से जुड़ी सभी बातों को आप जान लीजिए...टी-20 वर्ल्डकप 2021 के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. (17 अक्टूबर) • पहला मैच – ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी (दोपहर 3.30 बजे) • दूसरा मैच – बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड (शाम 7.30 बजे)टी-20 वर्ल्डकप को लेकर आपके मन में जितने भी सवाल हैं, उनके जवाब यहां जान सकते हैं. - पांच साल बाद टी-20 वर्ल्डकप की वापसी हो रही है. कोरोना संकट के कारण वर्ल्डकप बार-बार टलता रहा था. पहले ये वर्ल्डकप भारत में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे यूएई-ओमान में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि, आधिकारिक रूप से भारत ही इसका होस्ट है. - इस बार टी-20 वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, वर्ल्डकप कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है. राउंड 1, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले. राउंड-1 का आगाज़ 17 अक्टूबर से हो रहा है, जिसमें दो ग्रुप की 4-4 टीमें हिस्सा लेंगी, अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीम सुपर-12 स्टेज तक पहुंचेगी. - सुपर-12 स्टेज में 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे. टॉप की 8 टीमें पहले से ही तय हैं, 4 टीमें राउंड-1 को पार करके आएंगी. सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में रहने वाली टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी. - इस बार टी-20 वर्ल्डकप में DRS को शामिल किया गया है, ये पहली बार हो रहा है. हर टीम को एक पारी में दो रिव्यू मिलेंगे. - ओमान में होने वाले मैच में स्टेडियम में सिर्फ 3000 दर्शक आ पाएंगे, जबकि यूएई में होने वाले मुकाबलों में 70 फीसदी तक दर्शक आ सकते हैं. हर किसी का वैक्सीनेटड होना ज़रूरी है. राउंड-1 ग्रुप A: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामिबिया ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमानसुपर 12 ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज़, ग्रुप-A की टॉप टीम, ग्रुप-B की सेंकड टीमग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-A की सेकंड टीम, ग्रुप-B की टॉप टीम

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







