
Sussanne Khan ने Hrithik Roshan के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, ताजा हुईं पुरानी यादें
AajTak
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अलग होने की खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था. पर वही है न जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है रुकने का नहीं. सुजैन भी अपने रिश्ते में आगे बढ़ चुकी हैं. ऋतिक से तलाक के बाद उन्हें अकसर अरसलान गोनी के साथ देखा जाता है.
कोरोना वायरस से पहले एक खूबसूरत दौर था. वो वक्त भी क्या वक्त था, जब सेलेब्स हर दिन सोशल मीडिया पर पार्टी और इवेंट की तस्वीर शेयर करते थे. अब क्या पार्टी और क्या इवेंट्स. कोरोनाकाल में ये सारी चीजें बस यादें बन कर रह गईं हैं. जिन्हें समय-समय पर सेलेब्स अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बना लेते हैं. सुजैन खान ने भी कोविड से पहले की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी सुनहरी यादें कैद हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












