
Surya Grahan 10 June 2021 precautions: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, जरूर बरतें ये सावधानी
AajTak
आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा. जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा. भारत में ये सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. आज के सूर्य ग्रहण के बारे में जानते हैं अहम बातें.
आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में आंशिक रूप में दिखाई देगा. जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा. भारत में ये सिर्फ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. आज के सूर्य ग्रहण के बारे में जानते हैं अहम बातें. शास्त्रों के अनुसार सूतक के नियम वहीं माने जाते हैं, जहां ये ग्रहण दिखाई देता है. इसलिए सूर्य ग्रहण में सूतक के नियम बस लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ही लागू होंगे. बाकी जगहों पर ना तो सूतक के नियम माने जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ पर किसी तरह की पाबंदी होगी. सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव प्रकृति, जीव-जंतु और मनुष्यों पर भी पड़ते हैं. यही वजह है कि ज्योतिष ग्रहणकाल के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं. सनातन महर्षियों के अनुसार, ग्रहणकाल को शेषनाग की हलचल माना जाता है और इससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












