
Surya Gochar 2022: सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, कुंभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
धनु अग्नि तत्व की राशि होती है और धर्म, उच्च शिक्षा, विश्वास, वेदांत, सच्चाई, भाग्य, धन, प्रेरणा, बुद्धि और सौभाग्य की राशि मानी जाती है. आइए जानते हैं कि 16 दिसंबर को होने वाला सूर्य गोचर सभी राशियों को कैसे परिणाम देने वाला है.
ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य का यह गोचर सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा. धनु अग्नि तत्व की राशि होती है और धर्म, उच्च शिक्षा, विश्वास, वेदांत, सच्चाई, भाग्य, धन, प्रेरणा, बुद्धि और सौभाग्य की राशि मानी जाती है. आइए जानते हैं कि 16 दिसंबर को होने वाला सूर्य गोचर सभी राशियों को कैसे परिणाम देने वाला है.
मेष- सूर्य का धनु राशि में गोचर आपके जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है. मेष राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत या विदेश के किसी संस्थान में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मौका मिल सकता है.
वृषभ- सूर्य का धनु राशि में गोचर आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा. इस दौरान सूर्य की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर भी पड़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी वाणी प्रभावशाली होगी तथा आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और धन की बचत भी संभव होगी.
मिथुन- इस दौरान अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का अधिक ख़्याल रखें चूंकि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. साथ ही अपने जीवनसाथी के साथ तर्क-वितर्क, बहस और अनावश्यक अहंकार से भी बचें क्योंकि इससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं.
कर्क- आप किसी विवाद या कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो इस दौरान आपको उसमें जीत मिल सकती है अर्थात फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अच्छी ख़बर मिलने की प्रबल संभावना है.
सिंह- आपको अपना भविष्य संवारने के लिए आगे की दिशा मिलेगी तथा आपके सभी कंफ्यूज़न दूर होंगे और आप अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट होंगे. पांचवां भाव पूर्व पुण्य का भी भाव होता है, इसलिए आपको पिछले वर्ष में किए गए कर्मों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












