
Surat: पानी के फिल्टर प्लांट में मिलीं जहरीली गोलियां, डायमंड फैक्ट्री 100 से ज्यादा वर्कर बीमार
AajTak
सूरत के कापोद्रा इलाके की अनप जेम्स डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 100 से ज्यादा वर्कर बीमार हो गए. फिल्टर प्लांट में अनाज में डालने वाली जहरीली सल्फास दवा मिलने से हड़कंप मच गया. सभी वर्करों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सूरत की डायमंड नगरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कापोद्रा इलाके की अनप जेम्स नाम की डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 100 से ज्यादा वर्कर बीमार हो गए. इनमें से दो वर्करों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बाकी की हालत स्थिर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के वर्करों ने मालिक से शिकायत की थी कि पानी में कुछ अजीब स्वाद आ रहा है. शिकायत के बाद जब मालिक ने जांच करवाई तो फैक्ट्री के पानी के फिल्टर प्लांट में अनाज में डालने वाली जहरीली सल्फास दवा की गोलियां मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया.
जहरीला पानी पीने से 100 से ज्यादा वर्कर बीमार
फैक्ट्री मालिक ने सभी बीमार वर्करों को तुरंत सूरत की किरण हॉस्पिटल और डायमंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी आलोक कुमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को पानी के फिल्टर प्लांट के पास से सल्फास दवा की पुड़िया भी मिलीं.
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि सेल्फोस का पैकेट पूरी तरह से पानी में खुला नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश कर रही है.
पानी में मिली जहरीली सल्फास की पुड़ियां

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












