
Stock Market Crash: ये चार कारण... जिनसे क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT शेयरों में हाहाकार
AajTak
Stock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए. BSE Sensex अंत में 1068 अंक फिसलकर क्लोज हुआ, तो NSE Nifty ने 288 अंक फिसलकर क्लोजिंग की. इस बीच IT Stocks में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई.
शेयर बाजार में मंगलवार को ओपनिंग के साथ शुरू हुई गिरावट अंत तक जारी रही. शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) से निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 1068 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने भी दिनभर की गिरावट के बाद 288 अंक फिसलकर 25,500 के स्तर से नीचे क्लोजिंग की. इस बीच आईटी शेयर में हाहाकार मचा हुआ नजर आया और Infosys, Tech Mahindra और HCL Tech जैसे बड़े स्टॉक्स धराशायी नजर आए.
सेंसेक्स 1300 अंक तक फिसला बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को अपने पिछले बंद 83,294.66 की तुलना में फिसलकर 83,052 पर कारोबार की शुरुआत की थी और फिर ये गिरावट बढ़ती चली गई. दोपहर 2 बजे के आसपास Sensex 1300 अंक से ज्यादा फिसल गया था. हालांकि, बाजार के आखिरी घंटे में मामूली रिकवरी आई, लेकिन फिर भी 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ.
Nifty का भी सेंसेक्स जैसा हाल सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी-50 भी दिनभर टूटा. इसने सोमवार के अपने बंद 25,713 के मुकाबले गिरावट के साथ 25,641 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और इसमें भी तेज गिरावट का सिलसिला ओपनिंग के साथ ही शुरू हो गया था. कारोबार के दौरान ये 330 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,327 के लेवल तक गिरा था, हालांकि आखिर में ये भी मामूली रिकवरी दिखाते हुए 288.35 अंक की गिरावट लेकर 25,424.65 पर क्लोज हुआ.
निवेशकों के 4 लाख करोड़ साफ Stock Market Crash के चलते मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE MCap) बीते कारोबारी दिन के 469 लाख करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर 465 लाख करोड़ रुपये रह गया और इस हिसाब से शेयर बाजार निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
IT Stocks समेत ये 10 शेयर धड़ाम बाजार में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयर धराशायी नजर आए. बाजार बंद होने पर बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tech Mahindra Share (6.60%), HCL Tech Share (6.10%), Infosys Share (3.91%), TCS Share (3.79%) की गिरावट लेकर बंद हुए. इसके अलावा Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Share (5.28%), LT Share (3.59%), Trent Share (2.93%), Bharti Airtel Share (2.83%) और HDFC Bank Share (1.42%), BEL Share (1.07%) फिसलकर क्लोज हुए.
शेयर बाजार क्रैश के बड़े कारण बात करें, शेयर बाजार में मंगलवार को देखने को मिले क्रैश के पीछे के बड़े कारणों के बारे में, तो एक नहीं कई नजर आते हैं. इनमें से सबसे प्रमुख...













