
Stock Market: कैसा है शेयर बाजार का हाल? 1 मिनट के वीडियो में Shatrughan Sinha ने बताया
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर ने स्टॉक मार्केट के हाल को मजेदार तरीके से दर्शाया है. सोशल मीडिया पर एक्टर के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
स्टॉक मार्केट में मंगलवार के दिन भारी उथल-पुथल देखी गई. शेयर बाजार आज सुबह तेजी के साथ खुले थे, लेकिन गुजरते दिन के साथ बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली. शेयर बाजार में देखी गई इस ट्रेजेडी को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक ट्वीट में मजेदार तरीके से साझा किया है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने बयां किया शेयर बाजार हाल
शत्रुघ्न सिन्हा ने स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव को 1 मिनट की मजेदार वीडियो में बड़ी आसानी से समझा दिया है. वीडियो की शुरुआत होती है एक शख्स के मजे से चिप्स खाने के साथ. लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, मामला इंटरेस्टिंग हो जाता है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक शटर के बाहर आकर बैठ जाता है, जो थोड़ा सा खुला होता है. शख्स पहले तो वहां बैठकर अपने चिप्स खाता है. लेकिन तभी गलती से उसकी फ्रूटी शटर के अंदर चली जाती है. शख्स इस बात से परेशान होना शुरू ही करता है कि एक फ्रूटी की जगह शटर के अंदर से चिप्स के दो पैकेट और दो फ्रूटी बाहर आने लगती हैं.
The Kashmir Files-Kapil Sharma controversy: फिर फंसे कपिल शर्मा, नाराज अनुपम खेर ने लगाया 'द कश्मीर फाइल्स' पर आधा सच बताने का आरोप

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










