
SS Rajamouli ने किया Brahmastra का रिव्यू, डायरेक्शन से हुए इंप्रेस, बोले- ये फेयरी टेल नहीं है
AajTak
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होगी. बुधवार को राजामौली ने रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू किया. डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन की तारीफ की. राजामौली ने कहा कि उन्हें अयान मुखर्जी की जबरदस्त फिल्म की सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह 'अस्त्रों' की कहानी कहने का एक व्यावसायिक तरीका है.
'ब्रह्मास्त्र' 2022 की मचअवेटेड फिल्म है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी का हर किसी को इंतजार है. ये फिल्म भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने ले जाएगी, ऐसा 'आरआरआर' और 'बाहुबली' फेम एस एस राजामौली का कहना है.
ब्रह्मास्त्र के लिए क्या बोले राजामौली?
बुधवार को राजामौली ने रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू किया. डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन की तारीफ की. राजामौली ने कहा कि उन्हें अयान मुखर्जी की जबरदस्त फिल्म की सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह 'अस्त्रों' की कहानी कहने का एक व्यावसायिक तरीका है. फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे प्रेजेंट करते हुए मशहूर निर्देशक ने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र' न केवल सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, बल्कि यह साल की सबसे महंगे प्रोडक्शन में से एक है.
राजामौली ने कहा कि अयान ने एक ऐसी दुनिया बनाने का सपना देखा था, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा, वह है अस्त्रों की शानदार दुनिया, जिसके बारे में हमने अपने इतिहास, अपने पुराणों से जाना है. बचपन में हमने इन अस्त्रों के बारे में सुना था, लेकिन उनकी भव्यता कभी नहीं देखी.
राजामौली कहते हैं- अयान ने यही सपना देखा है. यह एक लंबा सफर है जो साल 2014 से शुरू हुआ था. इसमें उन्हें करण जौहर, रणबीर, आलिया, नागार्जुन और अमित सर का पूरा सहयोग मिला है. डायरेक्टर राजामौली ने इस शानदार यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए सभी का आभार जताया.
राजामौली ने की अयान की तारीफ

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












