
SRK का बेटा होने की वजह से Aryan Khan पर चल रहा केस? Kubbra Sait ने रखी राय
AajTak
जब कुब्रा सैत से पूछा गया क्या उन्हें लगता है कि आर्यन पर केस इसलिए चल रहा है क्योंकि वे सुपरस्टार के बेटे हैं? कुब्रा कहती हैं- ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे सुपरस्टार के बेटे हैं या किसी के रिश्तेदार, प्रेमिका या पत्नी या जो कुछ भी है. यह सब मुझे अटकलें दिख रही हैं. मुझे आपके फैसले में कोई दिलचस्पी नहीं है.
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज (20 अक्टूबर) कोर्ट में सुनवाई होनी है. 2 अक्टूबर से आर्यन खान एनसीबी की गिरफ्त में हैं. फिलहाल वे आर्थर रोड जेल में कैद हैं. कई सेलेब्स ने आर्यन खान का सपोर्ट किया है. इंडिया टुडे डॉट इन से बातचीत में सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस कुब्रा सैत में आर्यन खान ड्रग्स केस पर रिएक्ट किया है

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












