
Sri Lanka Crisis: अरबों डॉलर का कर्ज, देश में आपातकाल, बेशुमार महंगाई... जानें कैसे कंगाल हो गया श्रीलंका
AajTak
श्रीलंका में राजनीतिक और सामाजिक हालात बेकाबू हो चले हैं. चार दिन पहले पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई. जाफना में तमिलियंस के नरसंहार से लेकर देश को कर्ज में डूबोने तक के गंभीर इल्जाम झेलते रहे हैं महेंद्र राजपक्षे ने कल श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हंबनटोटा में राजपक्षे का घर जला दिया गया. महेंद्र राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही हिंसा भड़क उठी. हिंसा के बीच फंसे एक सांसद ने खुद को गोली मार ली. दरअसल बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया था. फिलहाल कोलंबो में कर्फ्यू लगा हुआ है. कम से कम गुरूवार तक कर्फ्यू लगा रहेगा. अब सवाल उठता है कि दिवालिया होने के कगार पर खड़े श्रीलंका का भविष्य क्या है?

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












