
Sri Lanka: चीनी 290 रुपये तो चावल 500 रुपये किलो! सड़कों पर उतरे हजारों लोग
AajTak
श्रीलंका में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आर्थिक इमरजेंसी का ऐलान कर दिया. वहीं पाकिस्तान में राजनीतिक इमरजेंसी के हालात बन चुके हैं. राजपक्षे सरकार के राज में श्रीलंका इतना कंगाल हो चुका है..कि नौबत गृहयुद्ध की आ चुकी है. भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में सरकार के खिलाफ गुस्से का सैलाब आया है. श्रीलंका में खाने पीने की चीजों की इतनी भारी कमी हो गई है कि महंगाई अब हद से गुजर चुकी है. अब लोगों के पास ना खाने की हैसियत बची है..और ना खरीदने के पैसे. चीनी 290 रुपये किलो, चावल 500 रुपये किलो, 1 कप चाय 100 रुपये, ब्रेड का एक पैकेट 150 रुपये, 1 किलो दूध पाउडर की कीमत 1975 रुपये, एलपीजी सिलेंडर का रेट 4119 रुपये और पेट्रोल 254 रुपये लीटर मिल रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










