
Spy series बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन 'माही' पर ही आधारित
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टन 7’ नाम से एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं. सीरीज के निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि इस जासूसी सीरीज का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित है. सीरीज के पहले सीजन का निर्माण चल रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टन 7’ नाम से एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं. सीरीज के निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि इस जासूसी सीरीज का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित है. सीरीज के पहले सीजन का निर्माण चल रहा है. ‘कैप्टन 7’ में सात नंबर धोनी की जर्सी का नंबर है, जिसे पहनकर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं. महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और ब्लैक व्हाइट ऑरेंज ब्रैंड्स प्राइवेट लिमिटेड (बीडब्ल्यूओ) संयुक्त रूप से इस सीरीज का निर्माण कर रहे हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












