
Special Trains: दिवाली-छठ पूजा के लिए अहमदाबाद मंडल से चलेंगी 16 फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
Festival Special Trains: भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद मंडल से 21 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 16 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. आइए देखते हैं ट्रेनों का शेड्यूल.
भारतीय रेलवे द्वारा इस साल अक्टूबर से नवंबर तक दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा और सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रेलवे विभाग की तरफ से त्योहारों के दौरान हर साल विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं. इस साल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है. इनमें से पश्चिम रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के साथ कई फेरे अतिरिक्त ट्रेनें चला रहा है.
पश्चिम रेलवे द्वारा दिवाली और छठ पूजा के लिए अहमदाबाद मंडल से 21 अक्टूबर से 10 नवंबर के दौरान 16 फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के 57 फेरे चलाए जाएंगे. जिसमें अहमदाबाद से पटना, दरभंगा, दानापुर, बरौनी, कानपुर सेंट्रल, आगरा केंट और तिरुचिरापल्ली के लिए गांधीधाम से भागलपुर व बांद्रा टर्मिनस के लिए और साबरमती से पटना सीतामढ़ी व हरिद्वार के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शामिल है. इनमें अहमदाबाद-आगरा केंट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल और साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल हैं.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
1. ट्रेन संख्या 09447: अहमदाबाद से पटना के लिए सप्ताह में तीन बार चलेगी. 2. ट्रेन संख्या 09465: अहमदाबाद से दरभंगा के लिए सप्ताह में तीन बार चलेगी. 3. ट्रेन नं. 09417: अहमदाबाद से दानापुर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 4. ट्रेन नं. 09493: अहमदाबाद से पटना के लिए सप्ताह में तीन बार चलेगी. 5. ट्रेन सं. 09457: अहमदाबाद से दानापुर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 6. ट्रेन नं. 09413: अहमदाबाद से बरौनी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 7. ट्रेन नं. 01906: अहमदाबाद से कानपुर सेंट्रल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 8. ट्रेन नंबर 04166: अहमदाबाद से आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 9. ट्रेन नंबर 04168: अहमदाबाद से आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 10. ट्रेन नं. 01920: अहमदाबाद से आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 11. ट्रेन नं. 09419: अहमदाबाद से तिरुचिरापल्ली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 12. ट्रेन सं. 09451 : गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 13. ट्रेन नं. 09416 : गांधीधाम से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 14. ट्रेन सं. 09405 : साबरमती से पटना स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 15. ट्रेन नं. 09421: साबरमती से सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी. 16. ट्रेन नंबर 09425: साबरमती से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 बार चलेगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







