
Special Scheme; 39 महीने की FD पर मिल रहा है जबर्दस्त ब्याज, बैंक में इतना सोच भी नहीं सकते!
AajTak
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है. साथ ही स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की भी शुरुआत की है. रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने की वजह से बजाज फाइनेंस ने ये बदलाव किया है.
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दर (Interest Rate) ऑफर कर रही है. बजाज फाइनेंस ने 39 महीने के स्पेशल FD स्कीम शुरू की, जिसमें सीनियर सिटिजन को 7.85 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं, आम लोगों को इस स्कीम में निवेश करने पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक ब्याज 44 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है. उन्हें इस स्कीम पर 7.95 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. वही, आम लोगों को इस स्कीम पर 7.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
स्पेशल FD पर ब्याज दर
बजाज फाइनेंस के 12 से 23 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 15 महीने की स्पेशल FD पर आम लोगों को 6.95 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. 12 से 23 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 15 महीने वाली स्पेशल FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. बजाज फाइनेंस 12 से 60 महीने के लिए भी FD लेकर आई है. नई दरें 22 नवंबर से लागू हो चुकी हैं.
रेपो रेट के चलते हुई बढ़ोतरी
बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्वेस्टमेंट कार्यकारी वाइस प्रसिडेंट सचिन सिक्का ने कहा कि पहले हम हर 6 महीने में एक बार FD की ब्याज दरों में बदलाव करते थे. इस बार हमने जल्दी रिवाइज किया है. उन्होंने कहा कि FD के ब्याज दरों में बढ़ोतरी रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के चलते किया गया है. 39 महीने के FD पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया गया था.
कंपनी के पास जमाकर्ताओं का बेस

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











