
Soup Teaser: मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा का झोल लग रहा है बहुत मजेदार, नई वेब सीरीज का टीजर है सॉलिड
AajTak
मनोज बाजपेयी अब नेटलिक्स की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. उनके साथ इस सीरीज में दमदार एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी हैं. नेटफ्लिक्स ने आज ही इस वेब सीरीज 'सूप' का टीजर शेयर किया है, जिसे देखकर आप का दिमाग भी चक्कर खा जाएगा. वेब सीरीज को 'इश्किया;' फेम अभिषेक चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं.
बॉलीवुड के सॉलिड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी को ने जब 'द फैमिली मैन' जब वेब सीरीज में डेब्यू किया तो जनता एक बार फिर से उनके काम की फैन हो गई. दूसरे सीजन में भी मनोज ने अपने काम से ऑडियंस को भरपूर थ्रिल दिया और फिलहाल 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. लेकिन अगर आप मनोज बाजपेयी को फिर से वेब सीरीज में देखने का इंतजार कर रहे हैं तो अब ये मौका नेटफ्लिक्स देने वाला है.
नेटफ्लिक्स का ग्लोबल फैन इवेंट 'टुडुम' आज हुआ है और इस इवेंट में इंडियन ओरिजिनल्स के मजेदार टीजर शेयर किए गए हैं. इसी इवेंट में मनोज बाजपेयी की नई वेब सीरीज 'सूप' का टीजर भी नेटफ्लिक्स ने शेयर किया. 'सूप' में मनोज के साथ माहौल को और भी जोरदार बनाने के लिए कोंकणा सेन शर्मा भी मौजूद हैं.
दमदार एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वालीं कोंकणा और मनोज की केमिस्ट्री 'सूप' के टीजर की एक बड़ी खासियत है. टीजर देखकर ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि दोनों के किरदार किस तरह के हैं. लेकिन दोनों मिलकर कुछ बड़ा कांड सा प्लान करते नजर आ रहे हैं और उनके इस प्लान में काफी कुछ उलझा हुआ भी लगता है.
टीजर में क्या है खास
'सूप' का टीजर इसलिए भी बहुत दमदार है क्योंकि इसे देखकर कहानी का जरा सा भी आईडिया लगा पाना बहुत मुश्किल है. मगर फिर भी ये टीजर आपको लपेटे रखता है और आप एक बार नहीं, कई बार इस टीजर को देख जाएंगे. टीजर देखने के बाद भी आपकी बेचैनी नहीं रुकने वाली और आपको लगेगा कि इस सीरीज के बारे में आपको और जानना है. नहीं यकीन आता, तो देखिए 'सूप' का टीजर:

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












