
Sooryanvanshi Aila Re Aila Teaser: सूर्यवंशी के पहले गाने का टीजर आउट, दिखा जबरदस्त जोश
AajTak
फिल्म सूर्यवंशी की तो फिल्म को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म का रन टाइम 145 मिनट है. 21 अक्टूबर को फिल्म के गाने की रिलीज के साथ ही इसका प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू हो जाएगा.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के गाने 'आईला रे आईला' का टीजर रिलीज हो चुका है. गाने में सिंघम (अजय देवगन), सिंबा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) की ग्रैंड एंट्री किसी जश्न से कम नहीं है. आईला रे आईला पूरे गाने के लिए फैंस को एक दिन और इंतजार करना होगा. गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












