
Sonu Sood ने यूजर के घर लगवाया बिजली का मीटर, बोले- नहीं सोचा था एक दिन मुझे...
AajTak
सोनू सूद ने लिखा- कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे बिजली का मीटर इंस्टॉल कराना पड़ेगा. यूजर के घर पर बिजली का मीटर लगवाने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- आज आपने मुझसे बिजली का नया मीटर भी लगवा लिया. सोनू सूद ने यूजर के व्हाट्स एप का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें उसने एक्टर के अरजेंट कॉपरेशन का शुक्रिया अदा किया है.
कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद से लोग मदद के नाम पर कभी कभी अजीबोगरीब डिमांड करते हैं, ये तो आप जानते ही होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा होगा कि सोनू सूद किसी का बिजली का मीटर तक लगवा कर देंगे? नहीं ना...लेकिन ऐसा हुआ है. Never imagined one day i will have to install an electricity meter.😂 https://t.co/5nI5O7NIbs आज आपने मुझ से बिजली का नया मीटर भी लगवा किया 😂🙏 https://t.co/5nI5O7NIbs pic.twitter.com/muEoyN3Ozv

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












