
Sonu Sood की बढ़ी मुश्किलें, सोनू सूद के मुंबई समेत नागपुर-जयपुर में बने घर पर IT का सर्च ऑपरेशन
AajTak
सोनू सूद के घर पर ये सर्च ऑपरेशन क्यों और किस चीज को लेकर चल रहा है. इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. बुधवार को सोनू सूद से जुड़ी 6 जगहों पर तलाशी ली गई थी. सोनू सूद की तरफ से अभी इस सर्च ऑपरेशन पर कोई बयान सामने नहीं आया है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर और दूसरी जगहों पर पिछले दो दिन से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. आज (शुक्रवार) को भी सोनू सूद के घर पर आईटी का सर्वे चल रहा है. सोनू सूद के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर, जयपुर में भी आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन कर रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












