
Snake प्रिंट ड्रेस में Priyanka Chopra का दिखा अलग अंदाज, फैन्स बोले- सुंदर दिख रही हो
AajTak
इस स्नेक प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ प्रियंका ने सेम प्रिंट का लॉन्ग कोट पहना हुआ है. ब्लैक हील्स और न्यूड मेकअप उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं. फैन्स को भी प्रियंका की ये फोटोज और एक्ट्रेस का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.
ग्लोबल आयकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ एक्स्पेरिमेंट करती नजर आती हैं. कुछ ही दिनों में इनकी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन' रिलीज होने वाली है, जिसमें वह सती की भूमिका में नजर आएंगी.
फिल्म में लीड हीरो क्यानू रिव्स हैं, जिनके साथ प्रियंका का दमदार रोल नजर आने वाला है. आजकल प्रियंका चोपड़ा फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लू और व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन फोटोशूट कराया था, जिसमें प्रियंका ने अपनी लंबी चोटी को फ्लॉन्ट किया था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












