
Slap Day 2022: जब बॉलीवुड स्टार्स को पड़ा थप्पड़, आज भी नहीं भूले दर्शक
AajTak
किसी फिल्म में थप्पड़ को लेकर सोशल मैसेज दिया गया, तो किसी में आक्रोश में आकर या मस्ती में दूसरे को थप्पड़ जड़ा गया. बॉलीवुड की कई फिल्मों में हमने किरदारों को अलग-अलग कारणों से थप्पड़ खाते देखा है. ऐसे ही कुछ टॉप के स्लैप सीन्स के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं. मौका भी तो खास है ना !
वैलेंटाइन्स वीक का अंत हो चुका है और दुनिया ने रोमांस और फैंटसी से बाहर आकर असली जिंदगी को जीना शुरू कर दिया है. वैलेंटाइन्स वीक के बाद एंटी-वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत होती है. इस हफ्ते का पहला दिन स्लैप डे होता है, जो 15 फरवरी को मनाया जाता है. अब जब स्लैप डे बना है तो बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसे कई सीन्स भी देखे गए हैं, जिनमें एक्टर्स को किसी ना किसी कारण से थप्पड़ खाना पड़ा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












