
Significance Of Sawan 2021: सावन का तीसरा सोमवार आज, भगवान शिव की उपासना से दूर करें ग्रह दोष
AajTak
सावन का महीना शुरू हो चुका है. घर से लेकर शिवायलों तक हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी. सावन का महीना देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्ति का श्रेष्ट माह माना जाता है. इस बार सावन का महीना 25 जुलाई दिन रविवार से शुरू हो चुका है. इसका समापन 22 अगस्त दिन रविवार को होगा.
सावन का महीना शुरू हो चुका है. घर से लेकर शिवायलों तक हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी. सावन का महीना देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्ति का श्रेष्ट माह माना जाता है. इस बार सावन का महीना 25 जुलाई दिन रविवार से शुरू हो चुका है. इसका समापन 22 अगस्त दिन रविवार को होगा. हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व है. माना जाता है कि इस महीने काल सर्प दोष, राहु-केतु संबंधी दोष आदि सभी ग्रह दोषों को शांत करने के लिए अनुष्ठान किए जाते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी से कि क्या है सावन के महीने की महिमा. आखिर क्यों ये महीना ग्रह दोषों को शांत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. क्यों कहते इसे श्रावण मास- भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है. पौराणिक कथा के अनुसार, सनत कुमार ने भगवान शिव से पूछा कि आपको सावन का महीना क्यों प्रिय है. सनत कुमार की ये बात सुनकर भगवान शिव बहुत प्रसन्न हुए. उन्होंने सनत कुमार से कहा कि आप इस माह के फल को श्रवण (सुनना) चाहते हैं. इसी के आधार पर इस माह का नाम श्रावण पड़ा. इसके अलावा, पूर्णिमा तिथि में श्रवण नक्षत्र का संयोग बनता है. इसलिए भी इसे श्रावण मास कहा जाता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












