
Sidhu Moosewala: जिस ट्रैक्टर 5911 पर सिद्धू मूसेवाला दिखाते थे 'म्यूजिकल टशन', उसी पर निकली अंतिम यात्रा
AajTak
Sidhu Moose Wala last ride: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पास वैसे तो एक से एक महंगी गाड़ियां थीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा अपने एचएमटी 5911 ट्रैक्टर से बेहद लगाव था. परिवार के इस पुराने ट्रैक्टर को सिद्धू ने खास तौर पर मॉडिफाइड करवाया हुआ था. यही नहीं, अपने यूट्यूब चैनल तक का नाम सिंगर सिद्धू ने 5911 Record रख लिया था.
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था. इस दौरान हजारों की तादाद में लोग उमड़े. अस्पताल से एक खास वाहन के जरिए सिद्धू के शव को उनके गांव मूसा लाया गया. यह वाहन उनका सबसे फेवरेट एचएमटी 5911 ट्रैक्टर है.
ट्रैक्टर-ट्रॉली को खास तौर पर फूलों से सजाया गया था. इसमें आगे की ओर सिद्धू का मूंछों पर ताव देते हुए बैनर भी लगाया गया था. इस बैनर पर पंजाबी में लिखा गया, '...है कोई और.' यही नहीं, बंदूकों से प्यार करने वाले मूसेवाला के ट्रैक्टर में प्रतीकात्मक तौर पर स्टील से बनाई गई 'AK 47' की आकृति भी रखी गई.
सिद्धू को HMT 5911 ट्रैक्टर से इतना लगाव था कि उन्होंने इसे विशेष तौर पर मॉडिफाइड करवाया था. इस ट्रैक्टर पर चढ़कर सिंगर ने कई वीडियो रील्स भी बनाए और ट्रैक्टर को उनके गानों की वीडियोज में भी देखा जा सकता है. यही नहीं, सिद्धू मूसेवाला ने अपने YouTube चैनल तक का नाम '5911 Records' रख दिया था. इस यूट्यूब चैनल के 1.62 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.
पिता और भाई को सौंपा गया शव
बता दें कि मानसा जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सुबह करीब 8:15 बजे मूसेवाला का शव उनके पिता और उनके भाई को सौंप दिया. इस दौरान सिंगर के रिश्तेदार, दोस्त और बड़ी संख्या में समर्थक भी अस्पताल में मौजूद थे. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग इस घटना के दिन से आखिर क्रिया तक सिद्धू के परिवार के बीच बने रहे. सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष दिवंगत सिद्धू के उत्साही समर्थकों से बार बार शांति बनाए रखने की अपील करते हुए देखे गए.
सिद्धू के पार्थिव शव को खास तौर पर सजाए गए 5911 ट्रैक्टर में रखकर मूसा गांव ले जाया गया. इस दौरान भारी संख्या में उमड़ा लोगों का हुजूम ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चला. अंतिम यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










