
Sidhu के इस्तीफे के बाद ट्रेंड हुईं Archana Puran Singh, फनी मीम्स पर एक्ट्रेस का रिएक्शन
AajTak
अर्चना पूरन सिंह ने कहा- मैंने कई सारे ट्वीट देखे. मैंने उनमें से ज्यादातर ट्ववीट्स को रीट्वीट किया है. मीम्स काफी फनी हैं. लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं. मैं काफी खुश हूं कि भारतीयों का इतना अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है. पॉलिटिक्स, क्रिकेट और एंटरटेनमेंट हमेशा से ही एक दूसरे से जुड़े रहे हैं.
मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंकाया. राजनीतिक गलियारों में जहां सिद्धू ट्रेंड कर रहे थे. वहीं मनोरंजन जगत में अर्चना पूरन सिंह छाई रहीं. अब सिद्धू के इस्तीफे पर कैसे अर्चना ट्रेंड होने लगीं? इसका जवाब है किस्सा कुर्सी का. सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्चना की द कपिल शर्मा शो में कुर्सी पर सिद्धू के इस्तीफे के बाद खतरा बताया. अर्चना को लेकर कई मीम्स वायरल होने लगे. अब इन मीम्स पर अर्चना ने रिएक्ट किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












