
Shubhangi Atre ने चप्पल पहन कर सूर्य देवता को दिया जल, लोग बोले- संस्कृति नहीं पता क्या
AajTak
टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने मकर संक्राति के मौके पर एक इंस्टा रील शेयर की. वीडियो में शुभांगी अत्रे सूर्य भगवान को जल देती दिखाई दे रही हैं. लोगों को दिक्कत शिवांगी की पूजा से नहीं हुई, बल्कि चप्पल से हुई.
भाभी जी घर पर हैं शो से घर-घर मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इन दिनों जमकर ट्रोल की जा रही हैं. कल तक जो लोग शुभांगी अत्रे को अपना फेवरेट बता रहे थे. वही फैंस आज उन्हें खरी-खोटी सुनाने में लगे हैं. फैंस के इस गुस्से की वजह शुभांगी अत्रे का इंस्टा वीडियो है. आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कौन सा वीडियो अपलोड किया है, जो हर कोई हद से ज्यादा गुस्से में नजर आ रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












