
Shocking! बिग बॉस से बाहर हुए Abdu Rozik? बेघर होने पर फूट-फूटकर रोए 'छोटा भाई जान', फैंस के टूटे दिल, बोले- वापस लाओ
AajTak
बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में बिग बॉस अब्दू को घर से बाहर आने के लिए कहते दिख रहे हैं. बिग बॉस अब्दू से कहते हैं- अब्दू आप घरवालों से विदा होकर घर से बाहर आ जाएं. बिग बॉस का ये फैसला सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं. फैंस भी काफी इमोशनल हैं.
Bigg Boss 16: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरुआत से ही फैंस को एंटरटेन कर रहा है. लेकिन अब शो के नए प्रोमो ने लोगों के दिल तोड़ दिए हैं. फैंस के दिलों की जान अब्दू रोजिक शो से बाहर हो गए हैं. अब्दू को बिग बॉस के घर को अलविदा कहता देखकर उनके तमाम फैंस की आंखें नम हैं. अब्दू के घर से बेघर होने की खबर से फैंस शॉक्ड में हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब्दू को बिग बॉस ने घर के बाहर क्यों किया?
शो से बाहर हुए अब्दू रोजिक?
बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में बिग बॉस अब्दू को घर से बाहर आने के लिए कहते दिख रहे हैं. बिग बॉस अब्दू से कहते हैं- अब्दू आप घरवालों से विदा होकर घर से बाहर आ जाएं. बिग बॉस का ये फैसला सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं. हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. खुद अब्दू भी अपने दोस्तों से गले मिलकर फूट-फूटकर रोते हैं.
शो का प्रोमो सामने आते ही फैंस के दिल टूट गए हैं. अब्दू के शो से बाहर होने पर फैंस की आंखें भी नम हैं. फैंस अब्दू को शो में लाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब्दू ट्रेंड करने लगे हैं.
फैंस हो रहे इमोशनल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












